रिमझिम बारिश में भी 283 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
रिमझिम बारिश में भी 283 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
बरेली। वार्ड 61 कानून गोयान मे शहर विधायक अरुण कुमार सक्सेना के सहयोग एवं कार्यकर्ताओ के अत्याधिक परिश्रम से कोविड 19 टीकाकरण का सफल आयोजन किया गया जिसमे लगातार झमाझम बारिश से बाबजूद अत्यधिक उत्साह दिखाते हुए नौजवानों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया ! कैम्प मे 18-44 आयु वर्ग के 192 नौजवानों ने वा 45+ आयु वर्ग के 91 ( कुल 283 )लोगो ने टीकाकरण कराया ! सहयोग के लिए सभी क्षेत्रवासियो कर ह्रदय से धन्यवाद किया। कार्यक्रम में कपिल कांत पार्षद वार्ड 61 कानून गोयान आदि लोग उपस्थित रहे।