हिंदू धर्म पर आस्था रखते हुए मुस्लिम युवती ने रचाया ब्याह
हिंदू धर्म पर आस्था रखते हुए मुस्लिम युवती ने रचाया ब्याह
सैकड़ों मुस्लिम एकत्रित होकर पहुंचे एसएसपी ऑफिस
युवती की मां द्वारा थाना कैंट में दर्ज कराया था मुकदमा
युवती ने खुद को बताया बालिक इच्छा से किया विवाह
बरेली। एक प्रेम प्रसंग कुछ इस तरह परवान चढ़ा की युवती ने दूसरे समुदाय के युवक के साथ विवाह रचा लिया और सुरक्षा के लिए वीडियो भी वायरल कर दिया मामला है थाना कैंट का जहां की जीनत अब अपने नए धर्म के नए नाम ज्योति से जानी जाएगी असल में हिंदू धर्म में आस्था जताते हुए बुधवार को उसने थाना कैंट क्षेत्र के युवक से विवाह कर लिया इतना ही नहीं इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए अपने साथ किसी भी जोर जबरदस्ती की बात से इनकार करते हुए अपनी मर्जी से विवाह करने की बात कही है साथ ही अपनी विद्यापति के परिवार की सुरक्षा के लिए भी मांग की गई है। थाना कैंट क्षेत्र में रहने वाली जीनत एवं सचिन शर्मा के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था प्रेम परवान चढ़ा तो मंगलवार को दोनों वहां से भाग गए इसके बाद जीनत की मां द्वारा थाना कैंट में सचिन के विरुद्ध बेटी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया उधर बुधवार को युवती ने विवाह रचाकर सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करने के साथ हिंदू धर्म में आस्था बताई और एसएसपी से अपने व पति के परिवार की सुरक्षा के लिए मांग की है पता चला है कि युवती ने छोटी भवन पुरी स्थित एक आश्रम में ब्याह रचाया है महंत पंडित के के सरदार ने विवाह की रस्म पूरी कराई अनहोनी की आशंका ना रहे लिहाजा हिंदू संगठन के कई कार्यकर्ता भी विवाह के समय मौजूद रहे इसी मामले को लेकर शुक्रवार को युवती पक्ष के सैकड़ों लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे परंतु उन्होंने किसी तरह की कोई एप्लीकेशन नहीं दी। थाना कैंट के इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया की युवक के खिलाफ यहां पर रिपोर्ट दर्ज है परंतु युवती ने खुद को बालिग बताते हुए प्रेम विवाह कर लिया है जिसको लेकर जांच की जा रही है