Wednesday, 05-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

कक्षा एक बच्चे से युवक ने किया कुकर्म

कक्षा एक बच्चे से युवक ने किया कुकर्म


दादा की शिकायत पर बच्चे को मेडिकल के लिए भेजा, आरोपी ग्रिफ्तार


बरेली।       मस्जिद के पास खेल रहे आठ साल के बच्चे को एक युवक बहला-फुसला कर अपने साथ खाली प्लाट पर ले गया और उसके साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दे दिया। बालक जब घर पर डरा सहमा हुआ पहुँचा तो पूछताछ में उसने अपने साथ गलत काम होने की बात बताई। परिवार के होश उड़ गए। बालक के दादा की तरफ से आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित बच्चे को पुलिस ने मेडिकल कराने को जिला अस्पताल भेजा है। थाना बारादरी क्षेत्र के हजियापुर निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनका 8 साल का पोता कक्षा एक का छात्र है। 2 दिन पहले रात को सात बजे सय्यदो वाली मस्जिद के पास खेल रहा था। इस दौरान वहां रहने वाला आसिफ आया और उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। सूनसान प्लाट में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। उनका पोता घर पर सहमा-और डरा हुआ आया। परिवार के लोगों ने समझा कि उसकी तबीयत खराब है। जब उससे प्यार से पूछा तो उसने सारी बात परिवार के लोगों को बता दी। बालक के दादा की तरफ से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने छात्र को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

whatsapp whatsapp