कथा के पांचवे दिन भी संगत से भरा रहा रामायण मंदिर का हाल
कथा के पांचवे दिन भी संगत से भरा रहा रामायण मंदिर का हाल
बरेली श्री रामायण मंदिर माधोबाडी में तुलसी जयंती के पावन अवसर पर नव दिवसीय श्रीराम कथा के पांचवें दिन देवी हेमलता शास्त्री जी ने राम जी की वंदना गाकर कथा का प्रारंभ किया। अवध में आज पधारी सीता सब मिल मंगल गाओ री जनकपुरी से आई जानकी,थाल सजाओ री राजभवन की शोभा है यह तिलक लगाओ री अवध में आज पधारी सीता सब मिल मंगल गाओ री*
तेरे दर पे आ के, मुझे क्या मिला है ये मैं जानता हूं, या तू जानता है जीवन में अगर कुछ भी मिला है तो प्रभु का हमेशा धन्यवाद करो, इस दुनिया में रघुनाथ जी ने बहुत कुछ दिया है,
कथा में बैठकर महसूस करना है, ये मैं जानता हूं या राम जानता है, जो मिला है उसके बारे में सोचो जो नहीं मिला है उसके बारे में मत सोचो, कि जो मिल गया है उसे याद रख जो नहीं मिला है उसे भूल जा, परमात्मा प्रेम का विषय है, परमात्मा से प्रेम करो, राम शबरी के हैं, राम असहयो के है, हम रामजी के रामजी हमारे हैं। भजन गायक जगदीश भाटिया व प्रबंधक कमेटी ने अपील की है के सभी लोग इस कथा का आनंद लें कथा 1 अगस्त शाम 6.30 से 9.30 तक चलेगी ।