Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

पुलिस व भाजपा नेता का कारनामा मृतक की लाश पर मांगी 70 हजार रिश्वत

पुलिस व भाजपा नेता का कारनामा मृतक की लाश पर मांगी 70 हजार रिश्वत


राजेश कुमार निलंबित


दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट


बदायूँ       मानवता को शर्मसार करने वाला एक ऑडियो वायरल हो रहा है बदायूं जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के बगरैन  का है जिसमें वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान एक व्यक्ति की लाश पर डॉक्टर जिसे भगवान का रूप दिया जाता है,राजनेता जो हमेशा जनहित में कार्य करता है और पुलिस जो सुरक्षा की गारंटी लेता है यह तीनों ही मृतक की लाश पर 70 हजार में सौदा कर रहे हैं। आपको बता दें कि जहां समाज सेवी लोगों की सेवा कर मानवता दिखा रहे हैं वहीं कुछ लोग इसे अपना कमाई का मौका समझकर भुना रहे हैं वायरल ऑडियो में एक भाजपा मंडल अध्यक्ष लालू सिंह बिचौलिए का काम कर डॉक्टर से जिला बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के बगरैन चौकी प्रभारी  राजेश कुमार को 70 हजार में सौदा करा कर लाश को ठिकाने लगाने की बात कर रहा है मानवता को शर्मसार करने वाली यह वारदात सोशल मीडिया पर इस कदर वायरल हो रही है कि लोग अब भारतीय जनता पार्टी के करैक्टर पर सवालिया निशान लगाने लगे हैं क्या भाजपा शासन में क्या योगी सरकार में भाजपा नेता इस कदर नीचे गिर गए हैं या फिर पुलिस अधिकारी अब लाशों की दलाली करने में लगे हुए हैं यह देखने वाली बात है अब देखते हैं इस खबर के बाद प्रदेश के मुखिया क्या कार्यवाही करते हैं या नहीं

whatsapp whatsapp