दो ट्रकों में भरकर ले जाई जा रही 20 गायों की बचाई जान
दो ट्रकों में भरकर ले जाई जा रही 20 गायों की बचाई जान
संगठनों की टीम ने दी पुलिस को सूचना, खुद की घेराबंदी
गाय बिक्री का कार्य करते है चालक संख्या से ज्यादा होने से घटी घटना
भुवनेश कुमार
बरेली/फरीदपुर पुलिस टीम ने संगठनों द्वारा मिली सूचना पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुद्वारे के समीप ढाबे के पास छापा मारकर दो ट्रकों में क्रूरता पूर्वक ठूंस कर ले जाई जा रही 22 गायों को बरामद कर लिया है। जिसमें 2 गायों की मौत हो चुकी थी जिन्हें पुलिस ने गड्ढा खुदबाकर दफन करा दिया और शेष 20 गायों को गौशाला भेज दिया ।और दोनों ट्रक पर सवार 5 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मंगलवार को थाना पुलिस ने एक सूचना पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पचौमी के निकट गुरुद्वारे के पास दो ट्रकों में ठूंस ठूंस कर भरकर ले जाई जा रही 22 गायों को छापा मारकर बरामद किया। पुलिस ने हिरासत में लिए ट्रक चालकों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया अमृतसर से गायों को लादकर गुवाहाटी लेकर जा रहा था। पुलिस ने एक ट्रक से 13 वह दूसरे ट्रक से 9 गाये बरामद की जिसमें दो गायो की मौत हो चुकी थी कई गाये मरणासन् की स्थिति में थी। मृतक गायों को
पुलिस ने जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर दफन करा दिया शेष बची 20 गायों को चठिया फैजू गौशाला में भिजवा दिया। ट्रकों मैं ठूंस ठूंस कर भरकर ले जाई जा रही गायों को ले जाने की सूचना जैसे ही भारतीय गौ रक्षक क्रांति दल, गौ सेवा मंच हिंदू शक्ति दल राष्ट्रीय योगी सेना बजरंग दल आदि संगठनों के कार्यकर्ताओं को हुई वह भी मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने क्रूरता पूर्वक ठूंस ठूंस कर ट्रको में भरकर ले जाई जा रही गायों की मौत पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। मौके पर नीरज पटेल, आकाश कश्यप, मयंक अग्रवाल, सनी सैनी, सनी चोपडा, अमित कपूर, हिमांशु पटेल, अरुन पटेल, निखिल कश्यप, अमित कपूर, विनोद अरोड़ा, वंश राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।
मामला पशु क्रूरता का है पकड़े गए लोग अक्सर पशु बिक्री के लिए ले जाते हैं जिस गाड़ी में सही संख्या में पशु थे वह सब ठीक हैं बड़े ट्रक में अधिक गाय होने की वजह से दो की मौत हो गई है जिसपर पशु क्रूरता के तहत कार्रवाई होगी।
धर्मेंद्र सिंह
एस एच ओ फरीदपुर