नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

निर्माण कार्य रुकवाने पर क्षेत्र के लोगों ने की एसएसपी से शिकायत

निर्माण कार्य रुकवाने पर क्षेत्र के लोगों ने की एसएसपी से शिकायत


बरेली। सौ साल पुरानी धर्मशाला में स्नानागार व शौचालय का क्षेत्र के लोगों द्वारा निर्माण कराया जा रहा था। जिसका वहां रहने वाले दबंग व्यक्ति ने विरोध किया। उसका कहना है कि यह धर्मशाला उसकी है। इस मामले में आज भारी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं एकत्र होकर एसएसपी से मिलीं और सारी घटना से अवगत कराया।


थाना प्रेमनगर क्षेत्र के पटवा गली में पटवा धर्मशाला महादेव मंदिर है। पटवा धर्मशाला एवं महादेव मंदिर लगभग सौ साल पुराना है। वहां रहने वाले लोगों के पूर्वज भी महादेव मंदिर में पूजा और धर्मशाला का प्रयोग धार्मिक कार्यों के लिए करते चल आ रहे हैं। मोहल्ले की 25 से 30 महिलाएं प्रत्येक दिन महादेव मंदिर में कीर्तन और आरती भी करती हैं। मंदिर की धर्मशाला में लगा पुराना स्नानागार और शौचालय जर्जर होने के कारण उसका सभी मिलकर निर्माण करा रहे थे। 


इस दौरान जब लेंटर डाला जा रहा था तभी वहीं के रहने वालों ने निर्माण कार्य रूकवा दिया और धमकी दी कि यह जमीन उनके परिवार की है। आज इस मामले में  क्षेत्र की महिलाओं ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

whatsapp whatsapp