Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

युवा हस्ताक्षर के प्रधान कार्यालय पर हुआ सद्भावना रोजा अफ्तार

युवा हस्ताक्षर के प्रधान कार्यालय पर हुआ सद्भावना रोजा अफ्तार



ऐसे कार्यक्रमों के जरिए आपसी सद्भावना कायम रखने का अच्छा प्रयास: एसपी ट्रैफिक


बरेली।        जहाँ हर तरफ प्यार महोब्बत के लिये प्रयास जारी हैं वहीं दैनिक युवा हस्ताक्षर के प्रधान कार्यालय फिनिक्स मॉल के सामने सद्भावना रोजा अफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें चारों धर्मो में लोगों ने हिस्सा लिया और अजान के साथ ही  जिनका रोज़ा था उन्होंने रोज़ा खोला और अन्य लोगों ने भी उनका साथ देते हुय रोजा इफ्तार किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह उपस्थित थे वहीं विशेष अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश सचिव रमेश शंकर पाण्ड्य रहे। कार्यक्रम में अखबार के चेयरमैन/ सम्पादक शहजाद अली ने सभी का आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के जरिए आपसी सद्भावना कायम रखने का प्रयास अच्छा है विशेष यह है कि यहां चारों धर्मों के लोग उपस्थित है। इस दौरान सरदार रविन्द्र सिंह, जोनल हैड दुर्रेज अली, एम शकील अंजुम,एजाज अहमद, सुमित अरोड़ा, राजीव शर्मा, अरविंदर सिंह मिक्की, अदील, तरुण सूरी,मुकेश भारती,संतोष लॉयल,फहीम रजा, इरशाद इदरीसी, अरशद हसन, इमरान खान, मोहम्मद अजहर, सेफ जोहेब, शोएब अंजुम,कवि कश्यप,हस्सान अंजुम,योगेश जोशी के साथ युवा हस्ताक्षर का समस्त परिवार सम्मलित रहा।

whatsapp whatsapp