Saturday, 04-04-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

82 साल के रिटायर्ड शिक्षक ने 6 साल की मासूम से की दरिंदगी

82 साल के रिटायर्ड शिक्षक ने 6 साल की मासूम से की दरिंदगी


15 दिन पहले की वारदात, डराकर रखा था चुप, भेजा गया जेल 


वीडियो से हुआ सनसनीखेज खुलासा



बरेली। भुता क्षेत्र में भरोसे और रिश्तों को तार-तार कर देने वाली खौफनाक वारदात में 82 साल के रिटायर्ड शिक्षक ने 6 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया। आरोपी बच्ची के पिता का फूफा बताया जा रहा है। चॉकलेट का लालच देकर वह मासूम को अपनी खंडहरनुमा दुकान में ले गया और दरिंदगी की। पूरे मामले का खुलासा एक वीडियो से हुआ, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है।

घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब एक पड़ोसी ने बच्ची के पिता को मोबाइल पर एक वीडियो भेजा। पड़ोसी को पहले से बुजुर्ग की हरकतों पर शक था, इसलिए उसने नजर रखी और वीडियो बना लिया। वीडियो में आरोपी खंडहर जैसी जगह पर बच्ची के साथ गलत हरकत करता दिखा। यह जगह उसकी पुरानी खाली पड़ी दुकान निकली। वीडियो देखते ही परिवार के होश उड़ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह कई दिनों से बच्ची पर गलत नजर रखे हुए था। करीब 15 दिन पहले उसने मौका पाकर बच्ची को चॉकलेट का लालच दिया और दुकान में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद उसने मासूम को धमकाकर चुप करा दिया, जिससे बच्ची ने किसी को कुछ नहीं बताया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी और पीड़ित परिवार आमने-सामने रहते हैं। रिश्तेदारी का फायदा उठाकर आरोपी ने बच्ची का भरोसा जीता और उसी का गलत इस्तेमाल किया। रिटायरमेंट के बाद आरोपी घर पर ही रहता था और इलाके में उसे सम्मान की नजर से देखा जाता था। भुता थाना पुलिस ने आरोपी जयदेव को गुरुवार को उदयपुर के पास से गिरफ्तार किया। मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब उस व्यक्ति की भूमिका की भी जांच कर रही है जिसने वीडियो बनाया और भेजा। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। हर कोई इस बात से स्तब्ध है कि एक बुजुर्ग और शिक्षक जैसी पहचान रखने वाला व्यक्ति इतनी घिनौनी हरकत कर सकता है।

whatsapp whatsapp