भगबान कल्कि की स्थापना कार्यक्रम मे 23 जून को पहुँच रहे आचार्य प्रमोद कृष्णन
भगबान कल्कि की स्थापना कार्यक्रम मे 23 जून को पहुँच रहे आचार्य प्रमोद कृष्णन
बरेली आगामी 23 जून शुक्रवार को श्री शिरडी साई खाटूश्याम सर्बदेब मंदिर श्यामगंज मे भगबान कल्कि की स्थापना कार्यक्रम मे कल्कि पीठाधीश्वर श्री आचार्य प्रमोद कृष्णन जी महाराज मुख्य अथित होगें भक्तों के लगाव, सेवा भाव और प्रार्थना से श्री शिरडी साई खाटू श्याम सर्वदेव मंदिर श्याम गंज सतत धार्मिक और आध्यात्मिक तथा सामाजिक सेवाओं मे लगा हुआ है।विशिष्ट दिवसो पर साई नाथ एवं खाटू श्याम जी महाराज का कीर्तन भजन और नित्य अभिषेक आदि सुचारु रूप से चलते हुए नित्य की पूजा एवं अन्न परसाद वितरण का कार्य चलता ही है।सब कुछ भक्तों के सहयोग एवं भगवत इच्छा से ही संभव हो रहा है। मंदिर के आधार देव श्री लक्ष्मी नारायण भगवान की प्रेरणा से मंदिर के एक स्थान पर कलियुग के होने वाले अवतार श्री कल्की महाराज के विग्रह की स्थापना की सहज प्रेरणा मिली है।कल्की देव का अवतरण बढते हुए कलिकालीन तमस हेतु अवश्यंभावी है जिसका जिक्र श्री मदभागवत पुराण जी मे स्पष्ट है। कलियुग की बढती कु वृततियो के निदान हेतु और स्वयम के आध्यात्मिक संवर्धन हेतु कल्की भगवान की पूजा अर्चना अनिवार्य सी प्रतीत है।