दो डाक्टर मिलकर डकार गए 15 हजार, तीसरा बोला मरीज को घर ले जाओ
दो डाक्टर मिलकर डकार गए 15 हजार, तीसरा बोला मरीज को घर ले जाओ
रिश्वत नहीं ली बाहर से मंगाया जाता है सामान : सीएमएस
आखिर किस बात की तनख्वाह ले रहे हैं यह डाक्टर
बरेली जिला अस्पताल के एक के बाद एक कारनामे सुनने में आ रहे हैं। जिनमे एक नया मामला सामने आया है। मरीज से 15000 रिश्वत लेने पर सीएमएस से शिकायत की गई है। जिला अस्पताल के हड्डी वार्ड में एडमिट मरीज़ राजन 13 नंबर बेड पर एडमिट हैं मरीज और मरीज की पत्नी श्रीमती अरुण मैसी ने समाज सेवा मंच के अध्यक्ष नदीम शम्सी को बताया की उसके पति मोटरसाइकिल से गिर गए थे उनके सीधे पैर में फैक्चर हो गया जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया परन्तु वहां डॉक्टर ने ऑपरेशन के लिए 10,000 मांगे उसके बाद उससे कहा कुछ और खर्चा भी होगा फिर 15000 रुपए लिए और पति का ऑपरेशन कर दिया परन्तु बुधवार यह दोनों डॉक्टर नहीं आए तीसरे डॉक्टर आए उन्होंने महिला से कहां अपने मरीज को घर ले जाओ जब महिला ने कहा की वह उठ नहीं पा रहें हैं और उनके बहुत दर्द है डॉक्टर साहब गलत अपशब्द कहे और अभद्रता करते हुए गुस्सा करने लगे उन्होंने घायल की छुट्टी कर दी महिला ने समाजसेवी नदीम शम्सी के साथ जाकर सीएमएस साहब को लिखित शिकायत की उन्होंने कहा आप अस्पताल में रहो हम कार्रवाई करेंगे महिला ने 15000 वापस करवाने के लिए भी मांग की है।
शिकायत पत्र आया है परंतु सत्य यह है कि ऑपरेशन के समय अंदर पढ़ने वाली स्टील की रॉड या प्लेटें बाहर से मंगाई जाती हैं जो मरीज को मंगानी होती हैं इस मरीज के भी स्टील की रॉड एवं प्लेट पड़ी है। किसी डॉक्टर द्वारा पैसा लेने का आरोप सरासर गलत है
डॉक्टर मेग सिंह
सीएमएस जिला अस्पताल