नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

क्यारा गांव में सर्दी बुखार से 30 मौतों के बाद जागी टीम , अब घर घर होगी टेस्टिंग

क्यारा गांव में सर्दी बुखार से 30 मौतों के बाद जागी टीम , अब घर घर होगी टेस्टिंग



बरेली।      जिले के ग्राम क्यारा में पिछले दस पंद्रह दिनों में लगभग तीस लोगों की मौत हो चुकी है , इन सभी लोगों में सर्दी खांसी और बुखार की शिकायत सामने आई थी।

ग्रामीणों के अनुसार मौतों का कारण किसी रहस्यमयी बुखार को बताया जा रहा था , इसी के साथ ग्रामीणों ने ये भी बताया था कि उनके गांव में स्वास्थ्य विभाग की कोई भी टीम जांच करने तक नहीं आयी थी , लेकिन अब 30 मौतों के बाद सरकारी महकमे की नींद खुली है. अब गांव में घर-घर जाकर कोरोना की जांच की जाएगी.

क्यारा गांव आंवला लोकसभा क्षेत्र में आता है , जानकारी के बाद यहां के सांसद धर्मेंद्र कश्यप गांव में पहुंचे और उनके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोरोना की जांच के लिए पहुँची। गांव में एक के बाद एक मौतें होती जा रही हैं. अब जाकर स्वास्थ्य टीम वहां टेस्टिंग करने पहुंची है. ऐसे में उम्मीद है कि लोगों की जांच होगी और उन्हें सही वक्त पर इलाज मिलेगा.

whatsapp whatsapp