पत्नी को बदनाम करने के लिये फेसबुक पर चैटिंग कर वायरल किये स्क्रीनशॉट
पत्नी को बदनाम करने के लिये फेसबुक पर चैटिंग कर वायरल किये स्क्रीनशॉट
अनजान लोगों से की पत्नी की आईडी से चैटिंग
बरेली। एक पति ने अपनी पत्नी की फेसबुक आईडी से किसी किसी अनजान व्यक्ति से अश्लील बात की और उसके स्क्रीन शॉट रिश्तेदारों मं वायरल कर दिए। महिला ने प्रमनगर पुलिस से शिकायत करते हुए तहरीर सौंपी है। प्रेमनगर की रहने वाली एक महिला ने थाने पहुंचकर अपने पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। महिला ने बताया कि उसकी शादी 27 अप्रैल 2020 को थाना किला छेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति से की थी। शादी के बाद महिला को अपने पति के प्रेम संबंधों का पता चला। बताया जा रहा है कि आरोपि ने खुद ही अपनी पत्नी को अपनी व अपनी प्रेमिका के फोटो भेजे थे। जिसके बाद से दोनों में आपसी विवाद भी शुरू हो गया। जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसकी फेसबुक आईडी से किसी अनजान व्यक्ति से अश्लील बातें की और उनकी स्क्रीन रिकॉर्डिंग व स्क्रीन शॉट रिश्तेदारी व दोस्तों आदि में वायरल कर दीं। प्रेमनगर इंस्पेक्टर सितांशु शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर के बाद मामले की जांच की जा रही है।