पुरानी रंजिश में हुय विवाद में चली गोलियाँ, पाँच घायल
पुरानी रंजिश में हुय विवाद में चली गोलियाँ, पाँच घायल

घायलों में राह चलती युवती भी आई लपेटे में

बरेली। नैनीताल रोड पर बीच सड़क उस भक्त भगदड़ मच गई जब ताबड़तोड़ गोलियां चल गई बताते चलें थाना प्रेम नगर क्षेत्र के कोहड़ापीर केडीएम स्कूल के पास नासिर की दुकान पर बानखाना निवासी फुरखान उर्फ मोंटू अपनी बाइक सही करवा रहा था इसी बीच आरोप है कि लक्की शाह बॉक्सर वहां अपनी बुलेट से आया और उसने मोंटू की बाइक में जबरन टक्कर मार दी
बताया जा रहा है दोनों के बीच में पुरानी रंजिश चल रही है इसी बीच लक्की शाह की गाड़ी पर खरोच आ गई जिसको लेकर दोनों में आपसी विवाद हो गया जिस पर लग की धमकी देते हुए वहां से चला गया परंतु कुछ इस समय मैं वह पांच अन्य लोगों को लेकर वहां पहुंच गया। मोंटू ने आरोप लगाया है कि लक्की शाह ने वहां पहुंचते ही लोहे की रॉड से मोंटू के सर पर वार कर दिया। जिससे मंटू घायल हो गया साथ में आए अज्जि, इमरान, अम्माद आदि लोगों ने वहां ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे डेलापीर निवासी वेल्डिंग का काम करने वाले अजहर, बानखाने के निवासी राशिद, सोफियांन व रास्ते से गुजर रही जखीरा निवासी जिया फातिमा के गोली के छर्रे लग गए जिसके बाद थाना प्रेमनगर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेलिया और घायलों को मैडिकल के लिये जिला अस्पताल भेजा। जबकि घायल युवती को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
थाना प्रेमनगर छेत्र में बाईक सही करवाते हुय दो लोगों के विवाद में गोली चली जिसमें चार लोग भी घायल हुय है दो लोगों को हिरासत में लेने के बाद 307 की कार्यवाही की जा रही हैं
रोहित सिंह सजवाण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक