Wednesday, 05-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

दो पत्नियों से हो चुके 14 बच्चे, अभी भी अन्य महिलाओं से अवैध सम्बन्धों का आरोप

दो पत्नियों से हो चुके 14 बच्चे, अभी भी अन्य महिलाओं से अवैध सम्बन्धों का आरोप


लगातार बेच रहा प्रॉपर्टीयां, बच्चों से करवा रहा मजदूरी


पीड़िता ने कप्तान ऑफिस पहुँच कर लगाई गुहार



बरेली । थाना बारादरी क्षेत्र से एक अलग ही मामला सामने आया है जहाँ एक व्यक्ति पर दो पत्नियां रखते हुए अन्य महिलाओं से भी सम्बन्ध बनाने का आरोप लगा है। जोगी नवादा  की रहने वाली शाहीन सुल्ताना पत्नी हसीबुल हसन उर्फ चुन्ना ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है की 25 वर्ष पूर्व उसका निक़ाह हुआ था जिसके फल स्वरूप 9 बच्चे भी हैं एवं उससे पहले भी एक निक़ाह कर चुका है जिससे 5 बच्चे हैं परन्तु पति के अन्य महिलाओं से अवैध संबंध है एवं उसने बच्चों की आईडी पर लोन भी ले रखा है और छोटे बच्चों से मजदूरी करवाता है। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि वह पहले पांच मकान बेच चुका है पर बचा हुआ मकान भी बेच रहा है महिला ने बताया कि बच्चों का जीवन बर्बाद हो जाएगा विरोध करने पर पति मारपीट करता है । लोन को पाटने के लिए मकान को बेचने का सहारा ले रहा है मेरे पति अपने भाई मुन्ने पहली पत्नी का दामाद शादाब व दानिश के उकसाने से यह मुझे मेरे बच्चों को प्रताड़ित करते रहते हैं।महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

whatsapp whatsapp