Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

आर्थिक तंगी के चलते एक परिवार के चार लोग फांसी के फंदे पर झूले

आर्थिक तंगी के चलते एक परिवार के चार लोग फांसी के फंदे पर झूले



मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल 




शाहजहांपुर।     एक परिवार के चार लोगो ने आर्थिक मंदी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली | पुलिस को मौके से एक  सुसाइड नोट नोट के साथ एक रस्सी का टुकड़ा बरामद किया है | घटना की जानकारी होते ही पुलिस के आलाधिकारी भी पहुंच गए है | सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है साथ ही मामले की जाँच भी शुरू कर दी है | मरने वालों में एक परिवार के चार सदस्य है जिसमें पति पत्नी सहित दो बच्चे शामिल है |


पुलिस को मौके से मिला सुसाइड नोट 


पुलिस को मौके से पीड़ित का एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें आत्महत्या की वजह आर्थिक तंगी और कर्ज की बात सामने आई है।  जानकारी के मुताबिक घटना शाहजहांपुर के मोहल्ला कच्चा कटरा का है जहां के  दवा व्यापारी अखिलेश गुप्ता पिछले काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। सोमवार की सुबह जब काफी समय तक घर का दरवाजा नहीं खुला और परिवार का कोई भी सदस्य बाहर नहीं आया तो पड़ोसियों ने अनहोनी की आशंका के चलते डायल 112 को फोन कर जानकारी दी।




सभी शव अलग जगहों पर लटके मिले 


सूचना पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो घर के अंदर का दृश्य देखकर सबकी रूह कांप गई। अखिलेश का शव छत पर पड़े जाल में रस्सी के सहारे लटका हुआ था तो वहीं उनकी पत्नी रेनू कमरे में लटकी मिली उधर उनके पुत्र शिवांश व पुत्री अर्चिता का शव खिड़की के जाल से फांसी के फंदे पर लटका मिला। खोजबीन करने पर पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें मौत की वजह आर्थिक तंगी व कर्ज दर्शाया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो वही जांच करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है |


पुलिस मामले की जाँच जुटी 


 पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि अखिलेश गुप्ता के परिवार में एक घटना हुई है जिसमें पत्नी पत्नी के साथ दो बच्चों के शव मिले है | पहली  नजर में  देखकर लग रहा है कि इन्होने फांसी लगाकर आत्महत्या की है | मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसकी फोरेंसिक टीम जाँच कर रही है | फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे है | आगे की अग्रिम कार्रवाई जारी है | मौके से एक सुसाइड नोट के साथ एक रस्सी का टुकड़ा बरामद हुआ है |

whatsapp whatsapp