नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

अतिक्रमण हटाने गई टीम से उलझे दुकानदार

अतिक्रमण हटाने गई टीम से उलझे दुकानदार


बरेली। शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम से दुकानदार उलझ गये। काफी देर तक दुकानदारों ने टीम के साथ बहस की और विरोध जताया,लेकिन निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रही।

कई घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान टीम ने  कई दुकानदारों का सामान जब्त करने के अलावा दुकानों के आगे से रोड अतिक्रमण साफ करा दिया।

सुबह साढ़े ११ बजे डीडीपुरम स्थित सलेक्शन प्आइंट व ईट पजाया के पास से अतिक्रमण प्रभारी ललतेश कुमार सक्सेना के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम की टीम जेसीबी, क्रेन, ट्रैक्टर-ट्राली व कर्मचारियों के साथ पहुंची तो दुकानदार एकत्रित हो गये ओर विरोध जताते हुये कहा कि मार्केट में किसी प्रकार की कोई मूलभूत सुविधा नही है,उन्हे बेवजह परेशान किया जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि सडक़ गडृों में तब्दील हो चुकी है। यहां पीने के पानी की व्यवस्था तक नही है,इसकी और किसी का ध्यान नही है।

लेकिन अतिक्रमण हटाने को लेकर टीम की ओर से कार्रवाई निरंतर जारी रही। टीम प्रभारी ललतेश सक्सेना ने कहा कि व्यापारी सडक़, फुटपाथ व खाली प्लाटों में कब्जा न करें और अतिक्रमण हटाने में टीम का सहयोग करें। उन्होंने खोखे लगाकर बैठे मिस्त्री आदि को फुटपाथ व सडक़ पर कब्जा  न करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को सुविधा मुहैया करवाने के लिए नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटा रही है। कार्रवाई के दौरान जयपाल सिंह पटेल सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

whatsapp whatsapp