Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

यहाँ भर रहा सड़को पर गन्दा पानी, छेत्र वासियों ने की मांग

यहाँ भर रहा सड़को पर गन्दा पानी, छेत्र वासियों ने की मांग




बरेली।       किला पुल के निकट गली बेलिस्टर साहब से लेकर मज़ार हैदर शाह बाबा तक सड़क और सीवर लाइन डीप जर्जर हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सीवर की डिपें क्षतिग्रस्त होने की वजह से गंदा पानी सड़क पर भर रहा है। लोगों का कहना है कि पूर्व में शिकायत के बावजूद अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। वार्ड 66 बाजार सन्दल खां किला इलाके में गली बेलिस्टर साहब से लेकर मज़ार हैदर शाह बाबा तक सड़क और सीवर लाइन की कई डिप टूटी हैं। नालियों की व्यवस्था भी चौपट पड़ी हुई है। इमामबाड़ा बेलिस्टर साहब के ठीक सामने सीवर लाइन का डीप टूटा हुआ है, इसका गन्दा पानी सड़क पर बह रहा हैं। 50 मीटर की गली पूरी तरह जर्जर है, नालियां भी टूटी-फूटी पड़ी हैं। स्थानीय लोगों की इस समस्या को लेकर जनसेवा ट्रस्ट टीम ने गली का दौरा किया और अव्यवस्थाओं पर चिंता जाहिर की। उन्होंने बताया कि बारिश के दिनों में जलभराव भी हो जाता है। टीम के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी ने नगर निगम से इलाके की समस्याओं के समाधान कराने की मांग करते हुए सड़क सीवर लाइन डीप और नालियों को दुरुस्त कराने की मांग की है। अहमद खान टीटू ने कहा कि पथप्रकाश को सही कराया जाए। रोड लाइट ठीक न होने से रात के अंधेरे में लोग गिर रहे हैं और राहगीरों को चोटें लग रही हैं। मोहल्ले की ताबिर सरबत, मुन्ने, बाकर, यूसुफ, इमरान आदि ने सड़क, सीवर लाइन, डीप और स्ट्रीट लाइट सही कराने की मांग की है।

whatsapp whatsapp