बरेली में खालसा साजना दिवस–वैसाखी पर स्पोर्ट्स डे, बच्चों ने दिखाया दमखम
बरेली में खालसा साजना दिवस–वैसाखी पर स्पोर्ट्स डे, बच्चों ने दिखाया दमखम
सैकड़ों पंजाबी सिख बच्चों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को मिले पुरस्कार
बरेली। खालसा साजना दिवस एवं वैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को बरेली में भव्य स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में पंजाबी सिख बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम किए। 50 मीटर रेस (10 वर्ष से कम) में बालक वर्ग में जसरूप सिंह और बालिका वर्ग में हर स्नेह कौर प्रथम रहे। 10 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 50 मीटर रेस में रौनक जुनेजा और नंदनी अरोड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर रेस (10 वर्ष से कम) में मेहरप्रीत सिंह और मेहर गुन कौर विजेता रहे, जबकि 10 वर्ष से अधिक वर्ग में जगजोत सिंह और नंदनी अरोड़ा ने बाजी मारी। लेमन रेस में 10 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पारसजोत और नंदनी अरोड़ा प्रथम रहे। 10 वर्ष से कम आयु वर्ग में राहुल सिंह और इयर्स हिकाशी अरोड़ा ने जीत हासिल की। महिलाओं की लेमन रेस में जसलीन कौर और 100 मीटर रेस में हरप्रीत कौर प्रथम रहीं। बोरा रेस में 10 वर्ष आयु वर्ग में सम्राट सिंह तथा 10 वर्ष से अधिक में गुरदीप सिंह और बालिका वर्ग में गुरुकरण कौर प्रथम रहीं। बैडमिंटन में उभरती प्रतिभा विक्रम सिंह ने सभी प्रारूपों में प्रथम पुरस्कार जीतकर सबका ध्यान खींचा। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार मालिक सिंह कालड़ा ने बताया कि खालसा साजना दिवस–वैसाखी पर्व 14 अप्रैल को पीलीभीत रोड स्थित खालसा ग्राउंड, कूर्मांचल नगर के सामने मनाया जाएगा। 7 से 14 अप्रैल तक लगातार कार्यक्रम होंगे, 15 अप्रैल को अमृत संचार और 5 अप्रैल को गुरुद्वारा मॉडल टाउन में निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किया जाएगा।