नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू की महापंचायत

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू की महापंचायत


आवारा पशुओं से निजात और समय पर डीएपी-यूरिया उपलब्ध कराने की उठी मांग


बरेली। भारतीय किसान यूनियन की ओर से बहेड़ी तहसील में जिलेभर के किसानों की महापंचायत आयोजित की गई। इसमें करीब एक हजार किसानों ने पहुंचकर फसलों और खेती से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। पंचायत का संचालन मुन्ना सिंह ने किया।


प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश विजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि किसानों की बाजरा, मक्का और सरसों जैसी फसलों की भी सरकारी एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने बुआई के समय किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराने की मांग रखी।


जिला अध्यक्ष सोमवीर सिंह ने आवारा पशुओं की समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि इससे किसान लगातार परेशान हैं। पशु खेतों में घुसकर फसल बर्बाद कर देते हैं। सड़कों पर इनके कारण हादसे होने का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने आवारा पशुओं को जल्द गौशालाओं में पहुंचाने की मांग की।


महापंचायत में बहेड़ी तहसील अध्यक्ष राजेश खन्ना, आंवला के महाराज सिंह, नवाबगंज के फतेहचंद, मीरगंज के सुधीर चौधरी, फरीदपुर के सुनील यादव, प्रदेश महासचिव शिशुपाल सिंह, धीरेंद्र राठी, जगत सिंह, कुलबीर राठी, सतेंद्र सिंह, पंकज शर्मा, रामरतन, पप्पू गंगवार उर्फ चंद्र प्रकाश, वकील इकबाल, हाजी जी, मदन लाल गंगवार और कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सुरा समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

whatsapp whatsapp