Thursday, 04-06-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

मैक्स हॉस्पिटल, वैशाली ने बरेली में शुरू की न्यूरो व स्पाइन सर्जरी ओपीडी सेवाएं

मैक्स हॉस्पिटल, वैशाली ने बरेली में शुरू की न्यूरो व स्पाइन सर्जरी ओपीडी सेवाएं


श्री वेदांत हॉस्पिटल में हर महीने के पहले बुधवार को मरीजों को मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श


बरेली         मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने बरेली के श्री वेदांत हॉस्पिटल में न्यूरोसर्जरी और स्पाइन सर्जरी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कर दी है। इस नई सुविधा का शुभारंभ मैक्स हॉस्पिटल के न्यूरोसर्जरी एवं एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी विभाग के सीनियर डायरेक्टर एवं हेड डॉ. गौरव बंसल की मौजूदगी में हुआ। डॉ. गौरव बंसल अब हर महीने के पहले बुधवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक श्री वेदांत हॉस्पिटल में प्राथमिक परामर्श एवं फॉलो-अप के लिए उपलब्ध रहेंगे। उद्घाटन के दौरान डॉ. बंसल ने कहा कि उनका उद्देश्य मिनिमली इनवेसिव और प्रिसिशन-गाइडेड सर्जिकल समाधान प्रदान करना है, जिससे मरीजों की रिकवरी तेज हो सके। उन्होंने कहा कि विशेष ओपीडी सेवाओं की यह पहल बरेली और आसपास के मरीजों को विश्वस्तरीय न्यूरोसर्जिकल सुविधाएं घर के करीब उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली की न्यूरो एवं स्पाइन सर्जरी टीम न्यूरो नेविगेशन, अवेक ब्रेन सर्जरी, इमेज-गाइडेड स्पाइन तकनीक और बिना टांके वाली स्पाइन थेरेपी जैसी आधुनिक तकनीकों में विशेषज्ञता रखती है। टीम मस्तिष्क और स्पाइन ट्यूमर, सिर की चोट, ट्रॉमा सहित जटिल न्यूरोलॉजिकल मामलों का सटीक और उन्नत उपचार सुनिश्चित करती है। नई ओपीडी सेवाओं की शुरुआत के साथ मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने समय पर परामर्श, सटीक निदान और सुरक्षित उपचार विकल्प उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। यह पहल क्षेत्र के मरीजों को उच्चस्तरीय विशेषज्ञता और चिकित्सा सेवाओं तक आसान पहुंच दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

whatsapp whatsapp