Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

सूदखोरों ने घर पहुंच कर किया परेशान तो युवती ने लगाया फंदा

सूदखोरों ने घर पहुंच कर किया परेशान तो युवती ने लगाया फंदा



ट्रांसपोर्ट के साथ हुई थी बदसलूकी 



बरेली।      सूदखोरी का एक मामला सामने आया है। जिसकी वजह से एक ट्रांसपोर्ट व्यापारी की करीब 20 साल की लड़की ने खुदकुशी करने की कोशिश की। मगर सही समय पर उसे परिजनों ने फंदे से उतारकर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मगर सूदखोरी के मामले की कोई पुष्टि करने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस का कहना है कि पैसों के लेन-देन का मामला तो संज्ञान में आ रहा है। वहीं, पीड़िता के परिजनों की तरफ से किसी भी तरह की कोई तहरीर नहीं दी गई है। जिसकी वजह से कुछ भी कहना संभव नहीं है। दरअसल, राजेंद्र नगर के रहने वाले ट्रांसपोर्ट व्यापारी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि कुछ लोग उनके घर पर आए थे। उनसे किसी बात को लेकर तू-तू-मैं-मैं हो गई। उनके जाने के बाद ही बेटी कमरे में गई और चुन्नी का फंदा बनाकर पंखे से लटक गई। जैसे ही पता चला कि बेटी ने फंदा लगा लिया। तो तुरंत दरवाजा तोड़कर बेटी को उतारा। फंदे से उतारने के बाद भी उसकी सांसे चल रही थी। परिजन उसे तुरंत स्टेडियम रोड स्थिति एक निजी अस्पताल में लेकर भागे। यहां वेंटिलेटर पर उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि व्यापारी ने एक युवक से लाखों रुपए उधार लिए थे। जिसका लगातार ब्याज चढ़ रहा था। व्यापारी उसमें से रकम का काफी हिस्सा दे भी चुका था। इसके बाद भी उसका ब्याज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था। जिसकी वजह से सूदखोर आए दिन उसके घर आकर तगादा करते थे और बेइज्जत करके जाते थे। मंगलवार को भी वह घर आए और उन्होंने पहले तो व्यापारी के साथ बदतमीजी की। जिससे दोनों पार्टियों के बीच तू-तू-मैं-मैं हुई। इसके बाद उन्होंने व्यापारी की बेटी के साथ भी बदतमीजी की। जो वह सहन नहीं कर पाई और उसने आहत होकर खुद को फंदे से लटका लिया।पुलिस के मुताबिक पीड़ित छात्रा बरेली कॉलेज की छात्रा है। फंदे की सूचना पर पुलिस ने उसकी खुदकुशी का दूसरा पहलू जानने के लिए उसके मोबाइल को भी खंगाला। मगर लड़की के मोबइाल में कुछ भी संदेह करने जैसा नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने वह मोबाइल परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस को पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर देने का इंतजार है।



मामले में पीड़ित परिवार की तरफ से किसी भी तरह की कोई तहरीर नहीं दी गई है। हां, लड़की ने फंदे पर लटककर जान देने की कोशिश की थी। इस बारे में परिवार से पूछताछ भी की गई। मगर उनकी तरफ से फिलहाल कोई स्पष्ट जबाव नहीं मिल सका है। तहरीर के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


शितांशु शर्मा

इंस्पेक्टर प्रेमनगर थाना

whatsapp whatsapp