महिला से गालीगलौज के बाद भिड़े व्यापारी, तीन पर एफआईआर दर्ज
महिला से गालीगलौज के बाद भिड़े व्यापारी, तीन पर एफआईआर दर्ज
कपड़ा नापने वाले मीटर से किया हमला
बरेली शहदाना कॉलोनी निवासी रमनदीप सिंह पुत्र हरमीत सिंह ने थाना प्रेम नगर में तहरीर देते हुए बताया कि वह कोहाड़ापीर स्थित छाबड़ा क्लॉथ के नाम से कपड़े की पर था साथ मे उसकी माँ भी थी लगभग 11 बझे पड़ोस में शाहीन फ़ोटो स्टूडियो नाम से फ़ोटो ग्राफरी की दुकान चलाने वाले शाहनूर, सोहेल व अरुया ने प्रार्थी की माँ के साथ गालीगलौज शुरू कर दी जिसका विरोध व बचाव करने पर आरोपियों ने हमला बोल दिया और पीड़ित की दुकान पर ही पड़ा कपड़े नापने के मीटर पीड़ित के सिर पर मार दिया जिससे पीड़ित का माथा फट गया। तमाम व्यापारी एकत्रित होकर पहले पुलिस चौकी फिर थाने पहुंचे जहां पुलिस ने घायल का मेडिकल कराते हुए 3 लोगों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कर ली है एवं मामले की जांच कर रही है