Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

जलकल विभाग की नाकामी को लेकर भाजपा के तीन पार्षदों ने किया धरना प्रदर्शन

जलकल विभाग की नाकामी को लेकर भाजपा के तीन पार्षदों ने किया धरना प्रदर्शन

 


बरेली : शहर के विभिन्न वार्डों में तमाम समस्याएं सामने आ रही है जिसको लेकर जनता अपने मौजूदा पार्षद से बात कर रहे हैं और समस्या का निवारण करना चाह रहे हैं लेकिन वही दूसरी ओर नगर निगम द्वारा पार्षदों की बातों को अनसुना कराया जा रहा है।

शहर के राजेंद्र नगर में लगातार पिछले 15 दिनों से जल की समस्या हो रही है जब जनता पार्षदों को इसके बारे में अवगत करा रहे हैं और वही पार्षद नगर निगम में संबंधित अधिकारियों को फोन कर रहे हैं तो अधिकारियों द्वारा फोन नहीं उठाया जा रहा है यदि फोन उठ भी गया तो बातों को अनसुना करे जा रहा है जिसको लेकर क्षेत्रवासियों में लगातार आक्रोश उत्पन्न होते जा रहा है। राजेंद्र नगर निवासी विनीत टंडन ने इसकी जानकारी भाजपा पार्षद शशि सक्सेना को दी तो उन्होंने संज्ञान में लेते हुए इंदिरा नगर पार्षद सतीश कातिब व जनकपुरी पार्षद आरेंद्र अरोरा को बताया जिस पर वार्तालाप करते हुए तत्काल ही संबंधित अधिकारी को फोन किया गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला और पार्षदों द्वारा धरने पर बैठने का निर्णय लिया गया। जलकल विभाग नियमित रूप से जलापूर्ति देने में नाकाम साबित हो रहा है. शहर के वार्ड नंबर 23, 50 और 67 में जलसंकट गहराने लगा है. इसके विरोध में आज सुबह तीन भाजपा पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना कातिब उर्फ मम्मा, आरेंद्र अरोरा कुक्की और शशि सक्सेना समर्थकों सहित राजेंद्र नगर स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क में धरने पर बैठ गए है।

whatsapp whatsapp