नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

महिलाओं ने सड़क पर लेटकर एसएसपी दफ्तर के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

महिलाओं ने सड़क पर लेटकर एसएसपी दफ्तर के बाहर किया विरोध प्रदर्शन


बरेली। संजय नगर में तीन दिन पहले दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग हो गई थी। इस मामले में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। शुक्रवार को दूसरे पक्ष के परिवार की महिलाओं ने एसएसपी दफ्तर के बाहर सड़क पर लेटकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर भी वो नहीं मानीं। महिलाओं के प्रदर्शन से सड़क पर जाम लगने लगा। बाद में एसएसपी ने इन लोगों को बुलाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। संजय नगर के राजू यादव ने बताया कि उनका बेटा देव यादव दो दिन पूर्व एक बरातघर के पास से गुजर रहा था, तभी पांच लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जैसे तैसे वह अपनी जान बचाकर वहां से भागा। जानकारी होने पर परिजन उसे बचाने गए तो आरोपियों ने हवाई फायर कर दिए। आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें फंसाने के लिए अपने साथी के हाथ में गोली मार दी। कहा था कि इन सब पर केस बनाओ। इस मामले में राजू यादव पक्ष ने पुलिस को शिकायत दी। आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर राजू यादव के परिवार की महिलाएं बच्चों को साथ लेकर शुक्रवार को एसएसपी दफ्तर के बाहर पहुंच गईं। महिलाएं एसएसपी दफ्तर के बाहर सड़क पर लेटकर प्रदर्शन करने लगी, जिससे वहां हंगामे की स्थिति बन गई। बाद में  एसएसपी ने उन लोगों को बुलाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाएं और उनके परिवार के लोग वापस चले गए।




बारादरी क्षेत्र के संजयनगर में दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों के कुछ लोगों को चोटें आयी थीं जिनका मेडिकल परीक्षण कराया गया था। दोनों पक्षों की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बारादरी, बरेली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। जाँच से प्रकरण में गाय को गोली लगने जैसी घटना असत्य व निराधार पायी गयी। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।


राहुल भाटी

एसपी सिटी बरेली

whatsapp whatsapp