वार्षिक अखण्ड कीर्तन समागम का हुआ शुभारंभ
वार्षिक अखण्ड कीर्तन समागम का हुआ शुभारंभ
बरेली। गुरुद्वारा श्री गुरुतेग बहादुर साहिब फराशी टोला से वार्षिक अखंड कीर्तन समागम का शुभारंभ किया गया जिसमें अमृतसर से आए भाई कमलप्रीत सिंह ने हर हर संत जना की जीवन शब्द पढ़कर संगत को रस विभोर किया, शहजानपुर से आई बीबी हरप्रीत कौर ने सूरा सो पहचानिए जो लड़े दीन के हेत शबद गायन करके संगत को निहाल किया इसके अतिरिक्त भाई पारस जोत सिंह एवं भाई राजेंद्र सिंह ने भी कीर्तन किया। इसी के क्रम में कल प्रातः 9:00 से गुरुद्वारा पीले क्वार्टर शदाना कॉलोनी में अखंड कीर्तन समागम होगा एवं कल शनिवार शाम 6:30 बजे से गुरुद्वारा मॉडल टाउन में कीर्तन समागम का आयोजन किया गया है 26 दिसंबर रविवार को गुरुद्वारा जनकपुरी में प्रातः 7:00 बजे से दोपहर तक दिवस सोहेला कीर्तन समागम होगा एवं 26 दिसंबर रात्रि को गुरुद्वारा मॉडल टाउन में 7:30 बजे से कीर्तन रेन्सबई का आयोजन मॉडल टाऊन हुरुद्वारे में होगा एवं अमृत संचार समागम भी होगा जबसे के मुख्य सेवादार भाई सुरेंद्र सिंह ने सभी संतों का सभी संगत को सारे कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है