घर में घुसकर छेड़छाड़ का प्रार्थना पत्र देने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
घर में घुसकर छेड़छाड़ का प्रार्थना पत्र देने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
महिला ने कप्तान से लगाई दुहाई
बरेली थाना सीबीगंज के सरनिया में रहने वाली एक महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया है कि उसका उसके पति से परिवारिक विवाह न्यायालय में चल रहा है वह कोर्ट में तारीख के बाद घर पर गई थी 19 अक्टूबर 2022 को दोपहर में जब वह घर पर अकेली थी तभी उसका देवर और अपने रिश्तेदार के साथ घर में घुस आया और छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें करने लगा जिसकी शिकायत 20 अक्टूबर 2022 को थाना प्रभारी के समक्ष दी गई थी उपरांत 22 अक्टूबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में भी एक प्रार्थना पत्र दिया था परंतु अभी तक आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं हुई है जिससे महिला भयभीत है महिला ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए खुद की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है