Wednesday, 05-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का चाणक्यपुरी में हुआ भव्य स्वागत

भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का चाणक्यपुरी में 

भव्य स्वागत हुआ


योगेन्द्र गर्ग पूर्व मंत्री भारतीय जनता पार्टी के निवास पर हुआ कार्यक्रम



मनोज कुमार संवाददाता बरेली


बरेली। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का गुरूवार को प्रेमनगर स्थित चाणक्यपुरी कालोनी में योगेन्द्र गर्ग पूर्व मंत्री भारतीय जनता पार्टी के निवास पर भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। शाम को जब वह वहां पहुंचे तो सभी ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर  कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने श्री लोधी को पुष्प माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। 

श्री लोधी ने बताया कि योगेन्द्र गर्ग उनके बहुत ही खास दोस्त हैं और पूर्व में दोनों ही भारतीय जनता पार्टी में मंत्री पद पर थे। इस दौरान घर की महिलाओं और बच्चों से भी वे पूर्ण आत्मीयता के साथ मिले और उनको आशीर्वाद दिया। 

इस अवसर पर व्यापारी नेता दीपक अग्रवाल, दिनेश कुमार सक्सेना, टीबरीनाथ मंडल उपाध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता, हेमंत गर्ग, श्रीकृष्ण अग्रवाल, शिवकुमार गर्ग, मुकेश कुमार  गर्ग, वत्सल अग्रवाल, ब्रजेश शर्मा, मंगलेश सक्सेना, पुनीत अग्रवाल व सुरेन्द्र झा मौजूद रहे।

whatsapp whatsapp