घर में घुंसकर जबरन बलात्कार और शिकायत करने आते वक्त 8 माह के बच्चे को अपहरण करने का आरो
घर में घुंसकर जबरन बलात्कार और शिकायत करने आते वक्त 8 माह के बच्चे को अपहरण करने का आरो
थाने से पीड़ित की बिना सुने भगाने की भी शिकायत
बरेली। थाना बहेड़ी पुलिस की शिकायत करते हुए अपने साथ हुए बलात्कार होने की शिकायत एक ।महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को की है महिला ने बताया कि 23 मार्च को दोपहर के समय 5 लोग घर के अंदर जबरदस्ती घुस आए और विकलांग पति को बंधक बनाकर पीड़ित के साथ बुरा काम किया जिससे पीड़ित को कई जगह चोटें भी आई हैं और वह धारदार हथियारों के बल पर घर में रखे ₹50000 भी लूट कर ले गए जब पीड़ित थाने शिकायत करने गई तो पुलिस ले आरोपियों से सांठगांठ कर पीड़ित की बिना सुने ही वहां से डांट कर भगा दिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि जिस वक्त के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होने आ रही थी तभी रास्ते में उक्त लोगों ने घेर का उसके 8 माह का बच्चा छीन लिया और एसएसपी से शिकायत करने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी है महिला ने उक्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है