Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

फतेहगंज पश्चिमी के ठिरिया खेतल गांव में चार लोगों पर मगरमच्छ ने किया हमला

फतेहगंज पश्चिमी के ठिरिया खेतल गांव में चार लोगों पर मगरमच्छ ने किया हमला

  


बरेली। फतेहगंज पश्चिमी के गांव ठिरिया खेतल में मगरमच्छ ने 4 ग्रामीणों पर हमला कर घायल कर दिया, जब यह सूचना ग्रामीणों और फतेहगंज पश्चिमी लोधी नगर सभासद महेंद्र पाल शर्मा व घायल धर्मपाल के घर पहुंची तो तुरंत नदी किनारे पहुंचे तो देखा चारों लोग घायल अवस्था में पड़े थे, लोधी नगर सभासद महेंद्र पाल शर्मा ने उन्हें तुरंत ही अपने कार में बैठा कर अस्पताल ले जाकर ट्रीटमेंट कराया गया, जानकारी के अनुसार ग्रामीण खेतों पर काम करने व मछली पकड़ने के लिए बहगुल नदी किनारे गए थे, गुरुवार को फतेहगंज पश्चिमी लोधी नगर निवासी धर्मपाल और ठिरिया खेतल निवासी छोटे खां, मोनिस व जाहिद मगरमच्छ ने हमला कर दिया कुंडा में मगरमच्छ होने की सूचना से ग्रामीण दहशत में है ग्रामीणों का कहना है कि मगरमच्छ बहगुल नदी से निकलकर सूखे में आ जाता है ग्रामीण जब खेतों में काम करने जाते हैं तो मगरमच्छ उन पर हमला कर देता है, इससे पहले भी मगरमच्छ कई बार लोगों पर हमला कर घायल कर चुका है,

whatsapp whatsapp