फिनिक्स मॉल में पठान मूवी के दौरान हुआ बवाल
फिनिक्स मॉल में पठान मूवी के दौरान हुआ बवाल
मौके पर पहुँची पुलिस ने किया मामला शांत
पुलिस ने बताया रील बनाने का था मामला,मूवी का विरोध नहीं
बरेली पठान मूवी को लेकर जहां देश भर के कई शहरों में बवाल हुआ वही बरेली के फिनिक्स मॉल में भी मूवी के दौरान मौजूदा सिक्योरिटी स्टाफ एवं पब्लिक के कुछ लोगों में जमकर हाथापाई हुई जिसमें बताया जा रहा है कुछ लोग घायल हो गए सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया फिलहाल देर रात तक किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। सूत्रों की माने तो मूवी का जमकर विरोध किया गया है। जिसमें मारपीट की वीडियो भी वायरल हो रही है पर
पुलिस की माने तो कुछ लोग वहां रील बना रहे थे जिनको स्टाफ द्वारा मना किया गया इसी दौरान मारपीट शुरू हो गई।
मूवी का कोई विरोध नहीं हुआ है कुछ लोग फ़िल्म हाल में शोशल मीडिया रील बना रहे थे जिनको रोकने पर नोकझोंक के बाद हाथापाई हुई थी फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है शिकायत पर जांच एवं सीसीटीवी फुटेज चेक की जाएगी
अरुण कुमार
इंस्पेक्टर इज्जत नगर