Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने वाली मूक-बधिर एथलीट रिदम शर्मा का सम्मान

शिवी शर्मा:-


राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने वाली मूक-बधिर एथलीट रिदम शर्मा का सम्मान




बरेली।       मूक-बधिर एथलीट रिदम शर्मा ने मेहनत, लगन और साहस का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने शानदार प्रदर्शन से जिले और देश का नाम रोशन किया है। हाल ही में आयोजित 10वीं एशियन पैसिफिक डेफ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रिदम ने 400 मीटर मिक्स रिले और 4x400 मीटर रिले में दो स्वर्ण पदक जीते, जबकि 400 मीटर बाधा दौड़  में रजत पदक हासिल किया।

इसके अलावा, उन्होंने इंदौर में आयोजित 35वीं राष्ट्रीय मूक-बधिर एथलेटिक प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर, 200 मीटर और 500 मीटर दौड़  में तीन पदक अपने नाम किए। रिदम की इस सफलता में उनकी माँ पूनम शर्मा और कोच अजय कश्यप का महत्वपूर्ण योगदान है। पूनम शर्मा ने अपने मातृत्व और समर्पण से रिदम का हर कदम पर साथ दिया। वहीं, कोच अजय कश्यप ने अपनी मेहनत और अनुभव से रिदम की प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। अजय कश्यप स्वयं भी एक नेशनल एथलीट रह चुके हैं और बीते 14 वर्षों में 200 से अधिक युवाओं को सेना और पुलिस में भर्ती के लिए निशुल्क प्रशिक्षण देकर देश सेवा के लिए तैयार किया है।  विद्यालय प्रबंधक व पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल और प्रधानाचार्या डॉ. प्रिंयका सरकार ने रिदम की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया।  

इस मौके पर आयोजित सम्मान समारोह में रिदम शर्मा, उनकी माँ पूनम शर्मा और कोच अजय कश्यप को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अजय कश्यप ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया। रिदम की यह यात्रा यह साबित करती है कि यदि लगन और मेहनत हो, तो कोई भी शारीरिक बाधा आपकी सफलता के रास्ते में नहीं आ सकती।

whatsapp whatsapp